Logo

जर्मन रेलवे उद्योग संघ (VDB)

मोबिलिटी। रीइनवेंटेड।

जर्मन रेलवे उद्योग संघ (VDB) में आपका स्वागत है!

रेल एक प्रमुख उद्योग है। क्योंकि रेल 4.0 भविष्य की गतिशीलता पैदा कर रहा है - बेहतर जलवायु संरक्षण, मजबूत आर्थिक विकास और जीवन की बेहतर गुणवत्ता के लिए।

VDB 210 से अधिक कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है - जिसमें विश्व प्रसिद्ध सिस्टम हाउस, अत्यधिक विशिष्ट मध्यम आकार के ‘हिडन चैंपियंस’ और कई युवा, रचनात्मक कंपनियां शामिल हैं। जो चीज हमें अलग करती है वह मुख्य रूप से हमारा करीबी, क्लस्टर आधारित सहयोग है - यही वह चीज है जो हमें दुनिया में विशिष्ट बनाती है। सहयोग हमारे डीएनए का हिस्सा है। जिसमें हमारा निर्यात व्यापार भी शामिल है।

जर्मनी में बना हुआ

हम वही हैं जो हम बनाते हैं: स्थायी। हम स्थायी समाधान के लिए जाने जाते हैं। क्योंकि हमारी अभिनव मेड इन जर्मनी तकनीक दुनिया भर में उत्कृष्ट रेल प्रणाली, जलवायु के अनुकूल गतिशीलता और कुशल डिजिटलीकरण प्रदान करती हैं।

हम स्थायी सहयोग के लिए भी जाने जाते हैं। क्योंकि हम आपके लिए अनुकूलतम, ऑन-साइट समाधान और साथ ही अनुकरणीय CSR की गारंटी देते हैं। चाहे वो हाई-स्पीड इंटरसिटी ट्रेनें, महानगरों में शून्य-उत्सर्जन वाली ट्राम या मेट्रो, स्वचालित माल लॉजिस्टिक, पेशेवर योजना, विद्युतीकरण या इंटरमॉडल नेटवर्क हों - जर्मनी का रेलवे उद्योग आपके साथ रेल 4.0 को लागू करने के लिए काम करना चाहेगा। हम यही करते हैं। यह हमारा मिशन है।

क्लीन मोबिलिटी के लिए विन-विन पार्टनरशिप्स

VDB सदस्य अपने टर्नओवर का लगभग आधा निर्यात से उत्पन्न करते हैं। इसलिए हम वैश्विक लीडर हैं। इसका आधार क्या है? हमारा निर्यात दर्शन: निष्पक्ष भागीदारी।

हमारा दर्शन चार स्तंभों पर बनाया गया है, जिनसे आप लाभान्वित होते हैं।

1. अनुकूलित मुनाफा

हम किफायती कीमतों और अनुमानित जीवन-चक्र लागतों (LCC) के लिए जाने जाते हैं जो कि ट्रेन, इंफ्रास्ट्रक्चर और घटकों के लिए 10, 20 या 30 वर्षों से अधिक में इष्टतम हुए हैं। इसका मतलब है: स्नैप-शॉट मूल्य निर्धारण के बजाय वास्तविक लागत। मुक्त प्रतियोगिता अधिकतम प्रदर्शन पैदा करती है। हम अक्सर नए क्रांतिकारी शानदार विचारों को किफायती दाम पर गुणवत्तापूर्ण उत्पादों एवं सेवा में परिणत करते हैं। नतीजा: 100 प्रतिशत उत्कृष्टता।

2. जलवायु संरक्षण में अग्रणी

हम अधिकतम ऊर्जा दक्षता, नए घटकों, डिजिटल रूप से अनुकूलित ऑपरेटिंग प्रोफ़ाइल, पूरी तरह से स्वचालित ट्रेनों, अत्यधिक अभिनव, शून्य-उत्सर्जन संचालित प्रौद्योगिकियों (कुछ बिना ओवरहेड लाइनों के साथ) और क्रांतिकारी रूप से विभिन्न सामग्रियों के लिए वैश्विक लीडर हैं। दुनिया भर में प्रमुख प्रेरणादायक परियोजनाओं और विशेष रूप से साइट पर, हम आकर्षक शून्य-उत्सर्जन समाधान प्रदान करते हैं जैसा कि ग्राहक चाहते हैं। नतीजा: शून्य उत्सर्जन।

3. बुद्धिमत्तापूर्ण रखरखाव

हमारे पास पूरे जीवन-चक्र के दौरान खुले मानकों और विश्वसनीय भागों की आपूर्ति (3 डी प्रिंटिंग सहित) के साथ अनुमान करने योग्य रखरखाव का अनूठा अनुभव है। आप हमारे साथ किसी भी लॉक-इन प्रभाव या अनचाहे आश्चर्य का अनुभव नहीं करेंगे। नतीजा: 100 प्रतिशत उपलब्धता।

4. विश्वसनीय सहयोग

हम स्थायी सहयोग के लिए जाने जाते हैं। हम हर कदम पर आपके साथ खास तौर पर आपके लिए बनाए गए परिवहन अवधारणाओं को विकसित करने के लिए काम करते हैं। कम और बहुमूल्य से लेकर पर्याप्त और सुलभ तक। इसलिए हम ज्ञान साझा करने और दीर्घकालिक संभावनाओं की पेशकश करने के लिए कर्मचारियों के लिए साइट पर दोहरी प्रशिक्षुता प्रदान करते हैं। आप हमारे परियोजना के अनुभव पर भरोसा कर सकते हैं: ब्लैक-बॉक्स के बजाय पारदर्शिता नतीजा: 100 प्रतिशत साझा सफलता।

हमारे वैश्विक भागीदारों के साथ मिलकर भविष्य की स्वच्छ गतिशीलता को लागू करना - यह जर्मनी में रेलवे उद्योग का मिशन है।

मोबिलिटी। रीइनवेंटेड।

शून्य-उत्सर्जन मोबिलिटी एक नए युग की शुरुआत करती है – जीवाश्म ईंधन और अंतहीन भीड़-भाड़ से दूर, एक बुद्धिमत्तापूर्ण, जलवायु-तटस्थ गतिशीलता के समाधान के युग की ओर।

यह नया युग बहुत विशिष्ट परियोजनाओं के साथ शुरू होता है: स्थानीय, शून्य-उत्सर्जन मेट्रो के साथ, उदाहरण के लिए, जो लोगों के रोजमर्रा के शहरी जीवन को थोड़ा बेहतर बनाते हैं।

बेशक, इसके लिए उद्योग जगत, राजनेताओं और समाज के बीच बातचीत की आवश्यकता है। यूरोपीय संघ और फेडरल रिपब्लिक ऑफ जर्मनी दोनों महत्वाकांक्षी जलवायु लक्ष्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं - और इसलिए रेल 4.0 में अपने निवेश में काफी वृद्धि कर रहे हैं। इसकी व्यापक, बाजार उन्मुख विशेषज्ञता, VDB को राजनेताओं, रेल ऑपरेटरों और समाज के लिए एक वांछित भागीदार बनाती है। 30 से अधिक कार्यकारी समूह - और सदस्य कंपनियों में उच्च योग्य कर्मचारी - VDB को अद्वितीय विशेषज्ञता देते हैं। VDB उच्चतम स्तर पर जर्मन सरकार, यूरोपीय आयोग और संसदों के साथ सफलतापूर्वक काम करता है। क्लीन मोबिलिटी को लागू करने के साझा उद्देश्य के साथ। एक राजनीतिक भागीदार के रूप में VDB के महत्व का अर्थ हमारे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है।

निर्यात परियोजनाओं के संबंध में, राजनेताओं और फंडिंग पार्टनर्स (जैसे KfW, Euler Hermes) दोनों के साथ मेल जोल, साथ ही यूरोपीय भागीदारों के साथ संपर्क, निश्चित रूप से एक केंद्रीय भूमिका निभाता है। VDB दुनिया भर में अपने सदस्यों की मदद करता है। प्रतिनिधिमंडलों के साथ, अक्सर हाई-प्रोफ़ाइल राजनेताओं के साथ। डिजिटल स्वरूपों सहित दुनिया भर में कई व्यापार मेलों में। VDB अंतर्राष्ट्रीय रूप से अहम संवाद भागीदार भी है। चीन में तीन कार्यालयों के साथ इसका अच्छा प्रतिनिधित्व है। और VDB बर्लिन में InnoTrans का भी भागीदार है, जो भविष्य की मोबिलिटी के लिए दुनिया का प्रमुख व्यापार मेला है।

जर्मनी में रेलवे उद्योग निर्यात उद्योग का एक बड़ा उदाहरण है। हम भविष्य की मोबिलिटी के आकर्षण से प्रेरित हैं। हम आपके साथ मिलकर कल की क्लीन मोबिलिटी को लागू करने में सक्षम होने की प्रेरणा से प्रेरित हैं। आइए मोबिलिटी.रीइंवेंटेड के लिए प्रयास करें। एक-साथ।

हमारे VDB पीठासीन बोर्ड से परिचय के लिए यहां पर क्लिक करें। हमारी प्रबंधन टीम के लिए यहां पर क्लिक करें।

हमारे सदस्यों, उनके स्थानों और उनके उत्पादों के अवलोकन (अंग्रेजी में) के लिए यहाँ पर क्लिक करें।

Kennwort vergessen?